पठानकोट में व्यापारी पर हमला, सिर में गोली लगने से एक घायल, सिर में गोली लगने से एक घायल

पठानकोट में व्यापारी पर हमला, सिर में गोली लगने से एक घायल, सिर में गोली लगने से एक घायल 

पठानकोट में व्यापारी पर हमला:जालंधर हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग,सिर में गोली लगने से एक घायल। पठानकोट में जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्की पुल के पास आज शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यापारी पर हमला हुआ। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार सवार व्यापारी और उसके साथी पर फायरिंग कर दी।हमले में व्यापारी मयांक महाजन उर्फ मिट्ठू के सिर में गोली लगी। उनके साथी बाल-बाल बच गए। घायल मयांक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक मयांक अपने निजी काम से पठानकोट जा रहे थे। चक्की पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।एसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया