उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक

 उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक

केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की धनराशि का प्रावधान –केवल सिंह पठानिया

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष शिमला में शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । 

केवल सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान

विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भवन का प्रारूप (डिजाइन) एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रूपयों की धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर जल्द स्कूल भवन के निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा। 

उप मुख्य सचेतक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कूंर संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों के दृष्टिगत भी आवश्यक दिशा-निर्देश बैठक में दिए। 

यहां उल्लेखनीय यह है कि उप मुख्य सचेतक ने गत दिनों कूंर-छतराड़ी इत्यादि ग्राम पंचायत का प्रवास किया था। स्थानीय लोगों ने इस दौरान अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा था। 

बैठक में अतिरिक्त निदेशक शिक्षा जीवन कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण अनुज नाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी

 उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर