रायपुर से गर्लफ्रेंड को लेकर हुई फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों सहित हथियारों को किया जब्त

रायपुर से गर्लफ्रेंड को लेकर हुई फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों सहित हथियारों को किया जब्त

छत्तीसगढ़ : शिकायतकर्ता मदनजीत सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मदनजीत सिंह ने बताया कि वह उदया सोसायटी में रहता है और उसका ट्रांसपोर्ट काम है. मदनजीत ने बताया कि बुधवार को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह से गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अगले दिन बैठकर विवाद को सुलझाने की बात तय हुई थी। इसलिए प्रभजोत सिंह को जसपाल सिंह ने मिलने के लिए केयर हॉस्पिटल के पास बुलाया था। प्रभजोत सिंह ने तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास बैठकर बातचीत करने की बात कही थी. इसके बाद जब प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचा तो उसने देखा कि जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह साथ ही कुछ अन्य लोग पहले से ही वहां मौजूद थे. सभी लोग आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।  

इसी बीच जरनैल सिंह और जसपाल सिंह ने अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर की बंदूक से प्रभजोत सिंह की हत्या करने की नियत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी और इसके बाद वह सभी लोग मौके से फरार हो गए. घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया और रायपुर एसपी सहित पूरा पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।  

पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई. इसी दौरान टीम के सदस्यों ने आरोपियों को उनकी गाड़ी के साथ वी.आई.पी. टर्निंग के पास भागते हुए देखा. जिसके बाद पुलिस ने भी उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए उन्हें फिल्मी स्टाइल में दबोच लिया। पुलिस ने कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान जसपाल सिंह रंधावा और अभिजोत रखराज के तौर पर हुई. इसके अलावा पुलिस ने 1 अन्य गाड़ी से भी 02 व्यक्ति को मोवा पण्डरी के निकट घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम जरनैल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा बताया है. सख्ती से पूछताछ करने पर सभी चारों आरोपियों ने फायरिंग करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर गन, एक चाकू और दो गाड़ियां जब्त की हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार