ट्रक की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

भिलाई : भिलाई सुपेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस शव को मरचुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है।



पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में हुई। वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है। वो स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली की नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। उसमें युवती की मौके पर मौच हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग