ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 1 की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा : कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं एक ताजा मामले में आज साेमवार सुबह नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।



कटघोरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया। लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अब मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर