पहले दिया बच्चे को जन्म फिर फेंका टॉयलेट से बाहर 11वीं की छात्रा ने, स्कूल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

पहले दिया बच्चे को जन्म फिर फेंका टॉयलेट से बाहर 11वीं की छात्रा ने, स्कूल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड 

इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कक्षा 11 की छात्रा द्वारा समय से पहले बच्चे को जन्म देने के बाद सरकारी आवासीय विद्यालय के सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है. गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में जन्मी बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।  

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कक्षा 11 की छात्रा द्वारा समय से पहले बच्चे को जन्म देने के बाद सरकारी आवासीय विद्यालय के सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है. गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में जन्मी बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि पोड़ी गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में यह घटना मंगलवार को सामने आई जब छात्रावास अधीक्षक जय कुमारी रात्रे को 17 वर्षीय छात्रा के बीमार होने की सूचना मिली. हॉस्टल कम-स्कूल (Hostel-Cum-School) आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित है.

टॉयलेट की खिड़की से बच्चे को बहार फेंका

हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने सुपरिटेंडेंट को बताया कि लड़की सोमवार देर रात से उल्टी कर रही थी. सुपरिटेंडेंट के अनुसार, जब उसके रोने की आवाज सुनी गई तो कैंपस में एक नवजात शिशु पाया गया. अस्पताल ले जाई गई छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को जन्म दिया था और सोमवार देर रात टॉयलेट की खिड़की से उसे फेंक दिया.

लापरवाही के आरोप में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें यह पता नहीं चला कि लड़की गर्भवती थी, और उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विभाग को जांच करने का आदेश दिया है. कोरबा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने कहा, 'बच्चे को गंभीर नवजात देखभाल वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसके बाएं फेफड़े पर चोट के निशान हैं. बच्चे की हालत गंभीर है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार