मेरा युवा भारत किनौर द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

 मेरा युवा भारत किनौर द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ



जिला युवा अधिकारी किन्नौर शुभम चंद्रन ने बताया कि 17 सितम्बर, 2025 से जनजातीय जिला किन्नौर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आरम्भ कर दिया गया है और इसका शुभारंभ गत दिवस आई.टी.आई रिकांग पिओ से किया गया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई। यह पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश सहित किन्नौर जिला में भी मनाया जाएगा।


मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आई.टी.आई के प्राचार्य अरविंदर कुमार ने कहा कि स्वच्छता, समाज निर्माण का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा, स्वच्छता एवं जनजागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष रूप से प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, जल संरक्षण एवं अपव्यय रोकथाम, सिंगल यूज प्लास्टिक का परित्याग, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।


मेरा युवा भारत के 125 से अधिक पंजीकृत युवाओं ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। आई.टी.आई के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इसके अलावा "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनों को दिखाया गया।


इस अवसर पर आई.टी.आई के प्राध्यापकगण, जिला युवा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल