जनजातीय जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत निचार में श्रम कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

 जनजातीय जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत निचार में श्रम कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन




जिला श्रम कल्याण अधिकारी किन्नौर एवं स्पीति सपन जसरोटिया ने आज यहां बताया कि निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत निचार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें वर्तमान प्रदेश सरकार की जन हितैषी एवं समावेशी योजनाएं जो कामगार वर्ग के उत्थान के लिए बनाई गई हैं, उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने राज्य भवन निर्माण एवं कल्याण बोर्ड में पंजीकरण प्रक्रिया, ई-केवाईसी, आपातकालीन स्थिति में वित्तीय सहायता, महिला कामगारों के लिए मातृत्व अवकाश, बालक-बालिकाओं के लिए छात्रवृति एवं साइबर अपराध के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 


इससे पूर्व, स्थानीय प्रधान राजपाल नेगी ने श्रम कल्याण विभाग किन्नौर के अधिकारी व कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनके प्रयासों को सराहना की तथा स्थानीय लोगों को श्रमिक कल्याण योजनाओं के सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार