चंगर क्षेत्र में लगेगा 500 किलोवॉट का सोलर मॉड्यूल,परगोड़ पंचायत में भूमि चयनित।

चंगर क्षेत्र में लगेगा 500 किलोवॉट का सोलर मॉड्यूल, परगोड़ पंचायत में भूमि चयनित।

शाहपुर(जनक पटियाल):- हिमाचल सरकार राज्य में 500 ग्रीन पंचायतें बनाने को लेकर हर पंचायत में 500 किलोवाट का सोलर मॉडयूल लगेगा और पंचायत अपने इस्तेमाल के लिए सात लाख यूनिट बिजली बना पाएगी। इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए राज्य सरकार पैसा देगी। पहले चरण में 25 पंचायतों के लिए 50 करोड़ की धनराशि उपलब्ध हो गई है। एक पंचायत में एक सोलर माड्यूल पर दो करोड़ खर्च होंगे। 

पहले चरण की 25 पंचायतों में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र  की परगोड़ पंचायत शामिल हुई है। जिसके लिए एसडीएम काँगड़ा ईशान जसवाल, नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा व हिमउर्जा के अधिकारियों की मौजूदगी ने पंचायत द्वारा निर्धारित जमीन का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसके लिए पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज, पंचायत प्रधान ठेहड़ मनजीत सिंह,पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी,हारचक्किया के प्रधान तिलक राज व चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ,विधानसभा उपमुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया, हिमउर्जा ,डीसी काँगड़ा हेमराज बैरवा  का आभार जताया है। 

उंन्होने कहा कि 25 पंचायतों में हमारी  पंचायत को चुनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है जोकि की विधायक के प्रयासों से सम्भव हो पाया है। 500 किलोवॉट के सोलर प्लांट के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि का निरीक्षण हो गया है।अब जल्द ही चंगर क्षेत्र को नई सौगात मिल जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग