बीपीएल सूची में बने रहना है तो फिर करना होगा आवेदन

बीपीएल सूची में बने रहना है तो फिर करना होगा आवेदन

नूरपुर समाचार

नूरपुर(ब्यूरो):- बीपीएल परिवारों की सूची को नए पात्रता मानकों के आधार पर दोबारा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में बीपीएल में शामिल सभी परिवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा, ताकि सरकार द्वारा तय किए गए नए पात्रता मापदंडों के अनुसार पुनः मूल्यांकन किया जा सके। पात्र न पाए जाने पर उन्हें सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

अब ग्रामसभा में सीधे बीपीएल परिवारों का चयन नहीं होगा। पूर्व में ग्रामसभा की बैठक के दौरान सूची तैयार करने के तरीके पर मनमानी के आरोप लगते रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीपीएल सूची के चयन में पारदर्शिता लाने के लिए ग्रामसभा की जगह तीन सदस्यीय समिति से सत्यापन करवाने की नई व्यवस्था लागू की है। (खंड विकास अधिकारी नूरपुर ) अशोक कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया खंड में एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

 इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपनी संबंधित ग्राम पंचायत में निर्धारित घोषणा पत्र सहित आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी बीपीएल सूची स्वतः अमान्य मानी जाएगी, इसलिए वर्तमान लाभार्थियों को भी दोबारा आवेदन देना अनिवार्य है। सरकार के निर्देशानुसार, हर पंचायत में पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो पात्र परिवारों का भौतिक सत्यापन कर सूची तैयार करेगी। 

खंड विकास अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते  आवेदन जमा करवाएं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

15 जून तक पंचायत भवन में प्रस्तावित सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। जुलाई में ग्रामसभा में उस सूची पर चर्चा की जाएगी। 15 अक्तूबर तक पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का लक्ष्य तय किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 50 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार, जो अन्य मापदंड पुरा करते हो उन्हे स्थान मिल सकता है। वही  गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, विधवा या तलाकशुदा स्थिति मे सरकार के अन्य मापदंड को पूरा करते हो उन्हें सूची में प्राथमिकता दी जाएगी। बीपीएल में शामिल होने के लिए लोग सीधे बीडीओ कार्यालय या पंचायत के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन