बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला

बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला

नूरपुर समाचार

नूरपुर(ब्यूरो):-  नूरपुर की पंचायत लौहारपुरा के मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर के प्रांगण में बैसाखी पर्व पर विशाल दंगल व मेले का आयोजन हुआ जिसमे नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। दंगल में लोकल, हिमाचल व उत्तरी भारत के उच्च कोटि के पहलवानों ने भाग लिया। 

सदियों से  बैसाखी पर्व पर गांव वासियों व इलाका वासियों के सहयोग से यह दंगल हो रहा है पर इसे विशाल दंगल करवाने में युवा मंडल देवभराडी का अहम योगदान है दंगल की शुरुआत शोभा यात्रा तथा मां भगवती की पूजा अर्चना करके की गई। इस दंगल में बड़ी माली का मुकाबला कलवा गुजर और छोटा सुदाम के बीच हुआ। जिसमें छोटा सुदाम विजेता रहा और बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया।

दंगल में सभी कुश्तियां काटे की टक्कर की हुई और सभी पहलवानों ने बड़ी बेखूबी से अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। दंगल व मेला देखने सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे।

नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सही नूरपुर वासियों तथा प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं बधाई।आज देव भराड़ी में बहुत ही अच्छा दंगल करवाया जा रहा है। मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं। 

सारी कमेटी को यहां हर साल बहुत बेहतरीन दंगल आयोजित किया जाता है और मैं सदैव इनके बीच हाजिर होकर इनका हौसला बढ़ाने के लिए आता हूं हर युवा नशे से दूर रहें खेलों की ओर बढ़े वो चाहे कुश्ती हो या अन्य कोई प्रतियोगिता हो अपने माता-पिता व इलाके का नाम रोशन करें।

विजेता पहलवान छोटा सुदाम ने कहा कि कमेटी द्वारा बहुत अच्छा प्रबंध है देव भराड़ी दंगल कमेटी के सभी सदस्यों को दंगल की मुबारकबाद हो दंगल  नियमों से हुआ सभी कुश्तियां आर-पार हुई अच्छी कमेटी है और व्यवस्थाएं कर रखी थी इन्होंने।

युवा मंडल देव भराड़ी सदस्य सुनील फौजी ने कहा कि बैसाखी पर्व पर आज यहां दंगल करवाया गया जिसमें बड़ी माली का मुकाबला कलवा गुजर और छोटा सुदाम के बीच हुआ जिसमें छोटा सुदाम विजेता रहा है दंगल में उच्च कोटि के पहलवानों ने कुश्तियां की और हम इस दंगल को सफल बनाने के लिए जिन सहयोगियों ने सहयोग किया है उनका धन्यवाद करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से