वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का बड़ा आंकड़ा, 308 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

केरल के वायनाड में आपदा का खतरनाक मंजर अब भी जारी है।मलबे से शवों को निकाला जा रहा है।लैंडस्लाइड के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन का सिलसिला चल रहा है।इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा के बीच बचाव एवं सुरक्षा की लगभग 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।



आपको बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए सर्च क्षेत्र को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की बात चल रही है। वहीं इस काम को सटीकता के साथ करने के लिए रेस्क्यू के दौरान एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। हालांकि, रेस्क्यू में बचाई गई दो महिलाओं में से एक महिला के पैर में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें कि इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा के बीच बचाव एवं सुरक्षा की लगभग 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से चलने के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक भी की है।

भारतीय वायुसेना हिंडन एयर बेस से वायनाड के लिए जल्द सी-130 विमान उड़ाने जा रही है। यह विशेष ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ विशेषज्ञों की टीम को वायनाड ले जाएगा, ताकी मिट्टी के नीचे फंसे लोगों की निगरानी की जा सके। ये ड्रोन सिस्टम मिट्टी के नीचे फंसे लोगों की तलाश करेंगे।

आपको बता दें कि हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं। बाकी, लोगों की मौत की पुष्टि उनके बॉडी पार्ट्स से की गई है। यानी 105 लोगों के शव का कोई ना कोई हिस्सा बरामद हुआ है, जिससे उनकी मौत कंफर्म हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग