अगले साल आएगी केरल अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम, सीएम विजयन ने लियोनेल मेसी के आने की जताई उम्मीद

अगले साल अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उनके कप्तान लियोनेल मेसी केरल आने की संभावना है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पर घोषणा की कि अर्जेंटीना की टीम अगले साल केरल दौरे पर आएगी और उम्मीद है कि मेसी भी टीम में शामिल होंगे।



मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में फुटबॉल के प्रति एक अलग ही प्रेम और जुनून है और अर्जेंटीना का दौरा इस खेल के प्रति राज्य के प्यार को दिखाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से केरल का नाम वैश्विक खेल मानचित्र पर गूंजेगा और राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने भी इस यात्रा के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है, और अगले डेढ़ महीने में इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केरल के व्यापारिक समुदाय ने इस यात्रा के लिए वित्तीय सहायता देने की इच्छा जताई है।

बता दें कि मेसी ने आखिरी बार 2011 में भारत में खेला था जब अर्जेंटीना ने कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक गोलरहित मैच खेला था।

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने भी पुष्टि की थी कि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को राज्य में आमंत्रित किया गया था और टीम ने 2025 में भारत में एक मैत्री मैच खेलने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि यह मैच पूरी तरह से सरकारी देखरेख में आयोजित किया जाएगा और केरल के व्यापार समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा।

बता दें कि मेसी हाल ही में आठवीं बार बैलन डी'ओर पुरस्कार जीतने के बाद सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही, वह एमएलएस के पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने यह पुरस्कार जीता।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड