मणिकर्ण घूमने आए युवक की हुई मौत, रात को सोया सुबह नहीं उठा

मणिकर्ण घूमने आए युवक की हुई मौत, रात को सोया सुबह नहीं उठा 


एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि 15 फरवरी को केरल के चार युवक मणिकर्ण घूमने आए थे। इस दौरान सभी कटागला गांव में एक होम स्टे में रुके थे। 16 फरवरी की रात को चारों युवक खाना खाकर सो गए, लेकिन अगले दिन जब सभी युवक उठे तो उनमें से अश्विन नाम का युवक सुबह नहीं उठा। साथी युवकों ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की। इसके बाद सभी दोस्तों ने इलाज के लिए अश्विन को जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अश्विन को मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू ने बताया कि मामले में पुलिस ( Police)ने मृतक के तीनों दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक की पहचान अश्विन पीटी सुरेश (उम्र 24 साल) पुत्र बाबू पीटी निवासी व पलामनदम, तहसील नीलमापुर, जिला मल्लापुरम, केरल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव दोस्तों को सौंप दिया गया है, वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग