2 साल से चल रहा था चक्कर, टीचर के पेट में पल रहा स्टूडेंट का बच्चा

2 साल से चल रहा था चक्कर, टीचर के पेट में पल रहा स्टूडेंट का बच्चा 

13 साल के छात्र को उसके 23 साल के ट्यूशन टीचर लेकर हुई थी फरार  

गुजरात : आपको बता दें कि 25 अप्रैल को सूरत के पुणे इलाके में रहने वाले 13 साल के छात्र को उसके 23 साल के ट्यूशन टीचर ने अगवा कर लिया था। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई थीं। आखिरकार 30 अप्रैल को पुलिस ने दोनों को राजस्थान बॉर्डर के पास एक बस से पकड़ा। दोनों जयपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। टीचर ने कहा कि वो 4 दिन तक स्टूडेंट के साथ कई शहरों में गई। इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

बताया जा रहा कि स्टूडेंट जब पांचवीं में था तो टीचर उसे घर पढ़ाने आती थी। इसके बाद वह टीचर के घर जाने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दोनों ने कबूल किया कि 2 साल से रिश्ते में हैं। एक दूसरे से प्यार करते हैं। टीचर गर्भवती हो गई तो उसके पास भागने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।


इधर बच्चे ने भी टीचर के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात मानी है। छात्र का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट से पता चला है कि वह पिता बनने में सक्षम है। अब पुलिस अजन्मे बच्चे और छात्र का DNA टेस्ट कराएगी। पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन अब उसमें पोक्सो की धारा 4, 8, 12 भी जोड़ दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस