हिमाचल में बरसात का तांडव फिर हुआ शुरू लाहुल घाटी के मडग्रां नाले में आया फ्लैश फ्लड

हिमाचल में बरसात का तांडव फिर हुआ शुरू लाहुल घाटी के मडग्रां नाले में आया फ्लैश फ्लड


स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के अनुसार रविवार तीन बजे उदयपुर सब डिवीजन में तेज बारिश हुई। इससे मडग्रां नाले में तेज बाढ़ आई और उदयपुर को तांदी से जोड़ने वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया। जिससे सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गई। बाढ़ के कारण तांदी संसारी मार्ग पर सफर करने वालों की बढ़ी दिक्कत बढ़ गई बाढ़ आने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया गया। बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि नाले में आई बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर किया गया।

आपको बता दें कि  इस दौरान बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन आर-पार फंस गए । बाढ़ का पता चलते ही बीआरओ ( BRO)की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। सोमवार सुबह 11.30 तक हाइवे को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। स्टेट हाइवे पर फंसे हुए सभी वाहन अब निकाल दिए गए है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड