हिमाचल प्रदेश की 78वीं वर्षगांठ पर चम्बा के चौगान मैदान में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

हिमाचल प्रदेश की 78वीं वर्षगांठ पर चम्बा के चौगान मैदान में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 


हिमाचल प्रदेश की 78वीं वर्षगांठ पर आज चम्बा जिला के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत मंत्री द्वारा ध्वजारोहण से हुई जिसके बाद मंत्री ने परेड का निरिक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस, होमगार्ड जवानों, एस पी ओज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चों सहित विभिन्न 12 टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान चौगान मैदान देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।



इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने सर्व प्रथम सभी को हिमाचल दिवस की शुभकामनायें दी ओर हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार को याद किया। उन्होंने जिला वासियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास, युवाओं के कौशल विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुखखू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और सरकार आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सत्ता हासिल कि तो प्रदेश पर 76 हजार करोड़ का कर्जा था जिसे चुकाने के लिए वर्तमान सरकार ने कई संसाधन सृजित किए हैँ। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षो में सरकार ने विभिन्न संसाधनों से 38 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला के विकास के प्रति भी सरकार प्रयासरत है ओर इस दिशा में मेडिकल कॉलेज यहाँ स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है। इसके अलावा सड़क व शिक्षा क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए गए हैँ। चम्बा के तकनिकी सस्थानों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। चम्बा की शिमला व अन्य राज्यों से दूरी कम करने के लिए चम्बा-चुवाड़ी मार्ग पर प्रस्तावित सुरंग निर्माण की दिशा में प्रयास जारी हैँ। उन्होंने कहा कि हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए भी कड़े पग उठाए जा रहे हैँ।




कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर