जिला स्तरीय बैसाखी मेला की सांस्कृतिक संध्या में कृषि मंत्री रहे मुख्य अतिथि

 जिला स्तरीय बैसाखी मेला की सांस्कृतिक संध्या में कृषि मंत्री रहे मुख्य अतिथि


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर जिला स्तरीय बैसाखी मेले की संध्या पूरी तरह से सांस्कृतिक रंग में रंगी नजर आई। देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में लोक गायन, नाटी और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  सांस्कृतिक संध्या में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि जबकि डॉ विवेक सिंह ,वाईस चांसलर आरनी यूनिवर्सिटी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने मेले की सफलता के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है।

   इस अवसर पर पहाड़ी गायक इशांत भारद्वाज ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने मेले की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया और उपस्थित जनसमूह देर रात तक तालियों की गूंज के साथ उत्साह में डूबा रहा।इस अवसर पर मेला कमेटी ने कृषि मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

  कार्यक्रम में एसडीएम नरेंद्र जरियाल,नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र राजू,उपाध्यक्ष एवी पठानिया,पार्षद, कांग्रेस नेता मनु शर्मा,मेला समिति.सदस्य,प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर