पालमपुर CUFA मिशन 2027 के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने डॉक्टर बिंदल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।
पालमपुर CUFA मिशन 2027 के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने डॉक्टर बिंदल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।
भारतीय जनता पार्टी पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित मिशन CUFA 2027 के तहत आज पालमपुर के निकट विन्द्रावन होटल जस्टा में एक विशाल व भव्य योजना का कार्यक्रम किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की उपस्थिति में पालमपुर CUFA मिशन के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने कांग्रेस के प्रशासन तंग आकर , नरेंद्र भाई मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर व साथ-साथ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर की कार्यशैली को पसंद करके सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भगवा पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
इस अवसर पर भाजपा परिवार के मुखिया ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता त्रिलोक कपूर व उनकी पूरी संगठन की टीम के इस प्रकार के नए जमीनी प्रयासों की भूरि - भूरि प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन वर्ष 1971 से शुरू हुआ, इतने लंबे कॉल खंड के अंतर्गत मुझे पार्षद, नगर अध्यक्ष, 5 बार के विधायक, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और संगठन की दृष्टि से भी मंडल, जिला व प्रदेश में अलग-अलग पदों पर संगठन में काम करने का अवसर मिला, लेकिन जो पालमपुर के कार्यकर्ताओं ने मिशन CUFA 2027 के अंतर्गत जिस प्रकार से बूथ से जुड़े हर कार्यकर्ता को एक जिम्मेदारी से जोड़ा गया जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है और इस प्रकार के नए प्रयासों से निश्चित रूप से संगठन को और बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के इस संगठनात्मक मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों ने मन की बात कार्यक्रम में लगातार 13वीं बार सभी सत प्रतिशत बूथों में मन की बात को सुनने का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया, मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी यह कम्र जारी रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के 3 वर्ष के कुशासन को लेकर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया, उन्होंने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वालों ने प्रदेश के हर वर्ग को बुरी तरह प्रताड़ित करके रख दिया है।
उन्होंने कहा कि जिन ग्रंटियों के सहारे प्रदेश की सत्ता में स्वार हुए थे लेकिन अपने शासनकाल में कांग्रेस ने प्रदेश को बुरी तरह कंगाल करके रख दिया है
उन्होंने कहा कि 27 लाख बहनों का 1500 रुपए पेंशन के हिसाब से 60 हजार रुपए कर्जा प्रदेश सरकार पर हो गया है, पहली कैबिनेट में एक लाख नौकर देने वाले सुखविंद्र सुक्खू नौजवानों के दिलों से पूरी तरह उतर गए हैं बल्कि प्रदेश का युवा आज सड़कों पर है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को बहुत बड़ी उम्मीद से देख रहा है, उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को हर दृष्टि से लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है, चाहे NH की दृष्टि से सड़कों के निर्माण का विषय हो, या जल जीवन मिशन के तहत सिंचाई विभाग की बड़ी-बड़ी योजनाएं हों, या स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को एम्स और मेडिकल कॉलेजों के लिए आधुनिक तकनीक के सहयोग का विषय हो हिमाचल को केंद्र से भरपूर मदद मिली है।
उन्होंने अंत में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता से यह आग्रह किया है कि जो पालमपुर की ऊर्जा मैं आज देख रहा हूं इस जोश और ऊर्जा को 2027 तक ले जाने का प्रयास करना होगा।
उन्होंने भाजपा में जो हजारों परिवार शामिल हुए हैं उनको अस्वस्थ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके मान ओर सम्मान में कोई भी कम नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पालमपुर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा मुखिया डॉक्टर बिंदल का आने पर आभार व्यक्त किया और उनको यह अस्वस्थ करते हुए कहा कि पालमपुर से जिस प्रकार सुखू सरकार ने विकास में पूरी तरह ग्रहण लगा दिया है, इसके विरुद्ध पालमपुर की जनता कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह बेनकाब करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।
उन्होंने कहा कि पालमपुर का नगर निगम प्रदेश में एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और जब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में आएगी तब ऐसे भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल बक्सा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी पालमपुर संगठन की कार्यशाली को जमकर सराहा।
CUFA मिशन के इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, दोनों मंडलों के अध्यक्ष गोपेश शर्मा और सुरेश पठानिया, मंडलों के चारों महामंत्री, अरविंद शर्मा, राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, विजय भट्ट, सुरेंद्र ठाकुर, लता ठाकुर, मोनिका शर्मा, मंगला चौधरी, संजय कपूर, रंजना भट्ट, संजय कुमार, नरेंद्र भट्ट, जयवीर चौधरी, हेमराज डोगरा, अर्जुन सिंह, प्रदेश के नेता व पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें