रिवालसर बैसाखी मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन, तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने किया समापन

 रिवालसर बैसाखी मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन, तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने किया समापन


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर में बैसाखी मेले के अंतिम दिन आज भव्य और रोमांचक दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मथुरा से आए नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दंगल कमेटी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में दर्शक दंगल का आनंद लेने पहुंचे। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

छोटी माली का मुकाबला पंकज और पीयूष के बीच हुआ, जिसमें पीयूष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं बड़ी माली का मुकाबला मोंटी (दिल्ली) और नरेश के बीच हुआ, जिसमें मोंटी विजेता घोषित हुए।

चार दिवसीय बैसाखी मेले का समापन मुख्य अतिथि तहसीलदार बल्ह सुभाष ठाकुर द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने दंगल कमेटी, बैसाखी मेला कमेटी और उपस्थित जनसमूह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समाज और देश के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि हमारी संस्कृति के संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व और विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा मेले के सफल आयोजन में योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर