मंडी की बेटी सिया गुलेरिया हत्याकांड पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने जताया रोष, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग

 मंडी की बेटी सिया गुलेरिया हत्याकांड पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने जताया रोष, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग


मंडी : अजय सूर्या /

सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने मंडी की बेटी सिया गुलेरिया के जघन्य हत्याकांड पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक और समाज को झकझोर देने वाला बताया।

सुरेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार और न्यायपालिका से मांग करते हुए कहा कि इस अमानवीय अपराध में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई ही समाज में भय का माहौल पैदा कर सकती है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज़ी से जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने समाज से भी अपील की कि ऐसे मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाएं और बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाएं।

यह घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश का कारण बनी हुई है और विभिन्न संगठनों द्वारा भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर