मरम्मत कार्य के चलते चढ़ियार से डोली खुर्ड सड़क मार्ग अस्थाई रूप से रहेगा बंद
मरम्मत कार्य के चलते चढ़ियार से डोली खुर्ड सड़क मार्ग अस्थाई रूप से रहेगा बंद
बैजनाथ,
उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी करते हुए अवगत करवाया है कि चढ़ियार से डोली खुर्ड सड़क मार्ग को सीमेंट कंक्रीट कार्य के चलते सभी प्रकार वाहनों के आवागमन के लिए 1 मई 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। साथ ही पुलिस विभाग को भी इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने बारे भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें