मुक्त समाज के लिए बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू पर रोक जरूरी : सुरेंद्र कुमार

 मुक्त समाज के लिए बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू पर रोक जरूरी : सुरेंद्र कुमार


रिवालसर : अजय सूर्या /

सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय अधिकारी एवं आरटीआई नेशनल एक्टिविस्ट श्री सुरेंद्र कुमार ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए एक सशक्त संदेश देते हुए बीड़ी, सिगरेट, गुटका और तंबाकू जैसे नशे के उत्पादों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ये सभी नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग और अन्य घातक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जिससे समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सुरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से जागरूक रहने और नशे के दुष्प्रभावों को समझने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर प्रयास करें, तो नशा मुक्त और स्वस्थ भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से संकल्प लेने की अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर