श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न

 श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न

समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

कहा ...कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र


कलाकारों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

देहरा

श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही उन्होंने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में शीश नवाकर जनसभा को संबोधित करते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न केवल जिला कांगड़ा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा इस क्षेत्र पर बनी हुई है।


क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एडीपी परियोजना के अंतर्गत मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे भविष्य में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, मेला कमेटी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना की।

मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध कलाकार ममता भारद्वाज, 'रुंजुनुआ' फेम मोहित गर्ग और सौरभ शर्मा ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया,मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, कुटलैहड़ कांग्रेस नेता विवेक मीका ,तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया व जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार,अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड करणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर