मतदाता जागरूक अभियान एल सी क्लब द्वारा आयोजित किया गया
मतदाता जागरूक अभियान एल सी क्लब द्वारा आयोजित किया गया
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घोड़न में मतदाता जागरूकता अभियान एलसी क्लब के अंतर्गत का आयोजन किया गया, जिसमे प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन लता , स्टाफ सदस्य, समस्त छात्र एवं बूथ लेवल अधिकारी शकुंतला देवी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर मौजूद इंदौरा क्षेत्र के इलेक्शन कानूनगो रॉबिन धीमान ने मतदान के महत्व बारे जानकारी देते हुए सभी से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मतदान के अधिकार का सही उपयोग करने के लिए समस्त युवाओं से अपील कीl यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी अनिल खोखर द्वारा एक प्रेस नोट में आज दी गई l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें