विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया नूरपुर मे बहुत चर्चित स्कूल के मुद्दे पर

 विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया नूरपुर मे बहुत चर्चित स्कूल के मुद्दे पर 


नूरपुर : विनय महाजन /

इस दौरान उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से नूरपुर के ऐतिहासिक स्कूल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पुनः संचालित किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया है। स्वयं विधायक रणबीर सिंह निक्का और कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं।विधायक ने कहा कि शिक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य केवल जनसेवा है।उन्होंने यह भी कहा कि नूरपुर शहर में प्रधानमंत्री योजना के तहत एक सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय भी खोला गया है, जिससे अब बच्चों को अपनी पसंद के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प मिल रहा है। क्षेत्र में यह प्रकरण चर्चा का विषय है लेकिन इस मुद्दे पर 

स्कूल से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि प्रारंभ में बॉयज स्कूल प्रबंधन द्वारा लिखित सहमति दी गई थी, जबकि अभिभावक समिति से उचित परामर्श नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जब इस मामले को लेकर शिकायत निवारण समिति में ज्ञापन सौंपा गया, तब कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं सक्रिय थीं, लेकिन कुछ राजनीतिक नेता उस समय मौन रहे।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं, जिससे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। उधर क्षेत्र में चर्चा का विषय जनता की जुबान पर यह है कि अभी तक लिखित रूप से कोई आदेश विभाग की तरफ से ना आने के कारण आज भी स्कूल में बच्चे नहीं आए l सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि स्कूल के कुछ अध्यापक अभी तक अपने ही स्कूल भवन में बैठे हुए हैं सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहे हैंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार