बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की केंद्र से मांग—अवैध कब्जों और विघटनकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो

 बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की केंद्र से मांग—अवैध कब्जों और विघटनकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो


बजरंग दल इकाई चम्बा इकाई, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने देश में बढ़ती कथित विघटनकारी गतिविधियों, अवैध कब्जों और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले प्रयासों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने आज उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा है। ज्ञापन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और ज्वलंत मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि नासिक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अब सुशिक्षित समाज तक फैल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में वन भूमि, रेलवे और सेना की सुरक्षित जमीनों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ज्ञापन में खाद्य वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे नागरिकों के स्वास्थ्य और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की बेटियों का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है, जिससे वे पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार के समक्ष मांग उठाते हुए कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए और जबरन धर्मांतरण जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए एक कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त जनजातीय क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए ताकि शोषण को रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर