“पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाईवे की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम”
“पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाईवे की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम”
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाइवे की खस्ताहाल स्थिति को लेकर भरमौर के विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विधायक डा. जनक राज ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और जब तक समाधान नहीं होगा, आवाज उठती रहेगी। विधायक डा. जनकराज की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने करीब 2 घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक डा. जनकराज ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत अत्यंत खराब बनी हुई है, लेकिन सरकार और विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मई तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी आंदोलन के तहत सड़क पर तंबू लगाकर हड़ताल की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह रोक दी जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें