आत्मन विद्या मंदिर में मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन, हर्षिता रही अव्वल

 आत्मन विद्या मंदिर में मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन, हर्षिता रही अव्वल


 नूरपुर : विनय महाजन /

 स्थानीय कोचिंग संस्थान 'आत्मन विद्या मंदिर' सुलियाली में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के नन्हे गणितज्ञों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l प्रतियोगिता के परिणाम मैथ्स ओलंपियाड को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे l प्रथम श्रेणी: आशीर्या जरियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अनमोल दूसरे और मनस्वी तीसरे स्थान पर रहे।द्वितीय श्रेणी हर्षिता ने पहला स्थान हासिल किया।तानिया डडवाल ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान झटका।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली हर्षिता को 'ओवरऑल टॉपर' घोषित किया गया, जिन्हें कोचिंग संचालक विशाल शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई।संस्थान के संचालक विशाल शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी परीक्षाओं के आयोजन से न केवल बच्चों की शैक्षणिक नींव (फाउंडेशन) मजबूत होती है, बल्कि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

"शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं है। हमें पढ़ाई के साथ-साथ अपने धर्म, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को संजोकर समाज में आगे बढ़ना है।इस अवसर पर बच्चों को भगवान परशुराम के जीवन और उनके नैतिक मूल्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर