रिवालसर में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल का रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया
रिवालसर में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल का रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया
रिवालसर : अजय सूर्या /
त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में शनिवार को रजत जयंती उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक बी. डी. शर्मा को स्कूल स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पीटीए प्रधान नीलम परमार, प्रधानाचार्य किशन चंद, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर से बीके सोमा बहन एवं पुष्प राज सहित समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा। इस दौरान पीटीए प्रधान नीलम परमार, प्रधानाचार्य किशन चंद, वरिष्ठ अध्यापिका रीता शर्मा तथा वरिष्ठतम अध्यापक सोहनलाल ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यालय प्रबंधक बी. डी. शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रेरित करते हुए पिछले 25 वर्षों में अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए कविता के माध्यम से आभार व्यक्त किया।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इनमें दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें