नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित
नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आज विभिन्न थानों एवं चौकियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सुरक्षित और कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाना है।इस अभियान में शामिल प्रमुख स्कूलआज के इस विशेष सत्र में खटियाड़, जवाली, मकड़ाहन, कोटला, त्रिलोकपुर, चरुड़ी, सुक्खड़, माजरा, गंगवाल, सदवां, बरोट, इंदौरा, बसंतपुर, बरांडा, रेहन और देहरी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता के समस्त मुख्य बिंदुकार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जागरूक किया:
आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की जानकारी और संकट के समय पुलिस सहायता प्राप्त करना।नशा मुक्ति नशीले पदार्थों (विशेषकर चिट्टा) के दुष्प्रभाव और एक नशा-मुक्त जीवन का महत्व ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के प्रति सावधानी। पॉसो अधिनियम: बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी।गुड टच एवं बैड टच: बच्चों को शारीरिक सुरक्षा और सही-गलत स्पर्श की पहचान के बारे में संवेदीकरण।यातायात नियम एक्ट सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन ।अपने अधिकार जानें: विद्यार्थियों को उनके बुनियादी कानूनी और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
महिलाओ के कानूनी अधिकार और कार्यस्थल पर उत्पीड़न संबंधी जागरूकता। इन कार्यक्रमों में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद किया और अपनी शंकाओं का समाधान किया।पुलिस जिला नूरपुर द्वारा युवाओं को सही दिशा देने के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।पुलिस जिला नूरपुर अधीक्षक कार्यालय द्वारा यह प्रेस नोट जारी किया गया है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें