मोबाइल की चमक में फीका पड़ता बचपन, बदलती जवानी, बदलते दौर की बड़ी चेतावनी के साथ गम्भीर समस्या- बालक राम शर्मा

 मोबाइल की चमक में फीका पड़ता बचपन, बदलती जवानी, बदलते दौर की बड़ी चेतावनी के साथ गम्भीर समस्या- बालक राम शर्मा 


बिलासपुर 

  हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के‌ प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में अपने विचारों को प्रकट करते हुए बताया कि बदलता ज़माने का दौर चिंता का विषय बन गया है कि--- 

       कभी मिट्टी में खेलकर, पेड़ों पर चढ़कर और दोस्तों के साथ शोर मचाकर अपना बचपन जीने वाले बच्चे आज मोबाइल स्क्रीन में कैद होते जा रहे हैं। चंदौली सहित पूरे क्षेत्र में तेजी से बढ़ते मोबाइल के चलन ने बचपन की तस्वीर ही बदल दी है।

     आज के बदलते दौर में आज के दौर की सुबह की शुरुआत अब मैदान की दौड़ से नहीं, बल्कि मोबाइल नोटिफिकेशन से होती है। छोटे-छोटे बच्चे घंटों तक ऑनलाइन गेम, वीडियो और सोशल मीडिया में खोए रहते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि खेल के मैदान सूने हैं, जबकि घरों के कोने-कोने में मोबाइल की रोशनी चमक रही है।

     विशेषज्ञों की मानें समाज को देखते देखें तो यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे बढती लत है इससे बच्चों की एकाग्रता, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर गहरा असर पड़ रहा है आंखों की रोशनी कमजोर होना,नींद की समस्या, गुज़रता अकेलापन—ये सब अब आम समस्या के साथ शिकायतें भी बनती जा रही हैं।

शर्मा जी आगे कहा कि सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि बच्चे अब असली रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं परिवार के बीच बैठकर भी हर कोई अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त है। संवाद की जगह स्क्रीन ने ले ली है, और यही बदलाव समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी बन रहा है।

       अभिभावकों की भूमिका भी इस बदलाव में अहम है व्यस्त जीवनशैली के चलते बच्चे को समय देने के बजाय मोबाइल थमाना आसान विकल्प बन गया है, लेकिन इसका दूरगामी असर अब सामने आने लगा है।

जरूरत इस बात की है कि तकनीक को दुश्मन नहीं, बल्कि संतुलन के साथ इस्तेमाल किया जाए। बच्चों को फिर से खेल के मैदान, किताबों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर लौटाना होगा।

अगर अभी नहीं संभले, तो आने वाली पीढ़ी का बचपन सिर्फ “स्क्रीन” तक सीमित रह जाएगा—जहां न मिट्टी की खुशबू होगी, न दोस्ती की गर्माहट न प्यार का छलकता एहसास महसूस नहीं दिखता ज़रा सोचें समझें कमैट करें

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर