रसोई गैस संकट से 50 से अधिक दिनों से सप्लाई ठप, रणा रोपा इलाके की 5 पंचायतों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 रसोई गैस संकट से 50 से अधिक दिनों से सप्लाई ठप, रणा रोपा इलाके की 5 पंचायतों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


मंडी : अजय सूर्या /

 उपमंडल के रणा रोपा इलाके में पिछले करीब दो महीने से रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण लोगों का सब्र अब टूट गया है। गैस की भारी किल्लत को लेकर शुक्रवार (17 अप्रैल) को इलाके की कस, भराड़ू, बिहू, स्पेडु और नोहली पंचायतों के ग्रामीणों ने जनहित में एक जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भराड़ू पंचायत के पूर्व उपप्रधान रमेश शास्त्री ने की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में 24 फरवरी 2026 के बाद से रसोई गैस की कोई भी गाड़ी नहीं आई है। इतने लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने के कारण अधिकांश घरों के गैस सिलेंडर खाली हो चुके हैं, जिससे महिलाओं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी जोगिंदर नगर तथा इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के समक्ष कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन से पुरजोर अपील की है कि लोगों की दैनिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र इन पांचों पंचायतों में रसोई गैस की आपूर्ति बहाल की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर