सिस इंडिया के लिए 22 युवा हुए चयनित
सिस इंडिया के लिए 22 युवा हुए चयनित
पालमपुर,
सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में सिक्यूरिटी गार्ड और सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 120 पदों के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार आयोजित किया गया । प्रभारी उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर नीरज सूद ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवी व इससे ऊपर रखी गई थी । शुक्रवार को 51 युवा साक्षात्कार में भाग लेने पहुंचे । इस दौरान 22 युवाओं का चयन किया गया ।
चयनित युवाओं को कंपनी की और से 17500/- से लेकर 23000/- रुपए प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएँ कंपनी के नियमानुसार दी जाएगी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें