व्यास नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत दी
व्यास नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत दी
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत व्यास नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर कृष का शव आज सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। प्रशासन, पुलिस व एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मृतक का शव मंढ मियानी पुल के पास एक पेड़ में फंसा हुआ मिला।उल्लेखनीय है कि किशोर कृष बैसाखी के अवसर पर अपने परिजनों के साथ मोक्ष क्रिया के लिए नदी किनारे गया था, जहां उसने नहाने की इच्छा जताई। नहाने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और लापता हो गया। घटना के बाद से ही प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।घटनास्थल पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष 3.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाकर शीघ्र ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार अपूर्व शर्मा तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी-नालों के समीप विशेष सतर्कता बरतें और तेज बहाव के दौरान पानी में उतरने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।यह जानकारी एक प्रेस नोट में जनसंपर्क एवं सूचना विभाग लोक संपर्क अधिकारी अंकुश नूरपुर द्वारा दी गई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें