नूरपुर में हिमाचली अंदाज में पहुंचे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, कांगड़ा के विकास पर उठे सवाल
नूरपुर में हिमाचली अंदाज में पहुंचे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, कांगड़ा के विकास पर उठे सवाल
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचली अंदाज में पहुंचे आज राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा जिन्होंने हिमाचल की संस्कृति को कायम रखा और जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं मौजूदा लोकसभा में कांगड़ा जिला के दो सांसद एक निर्वाचित डॉ राजीव भारद्वाज कांगड़ा चंबा लोकसभा दूसरे अनुराग शर्मा राज्यसभा सांसद दोनों सांसद कांगड़ा के निवासी हैl अब देखते हैं कि कांगड़ा के लिए यह दोनों सांसद क्या करते हैं,? क्या हिमाचल की वित्तीय स्थिति की लड़ाई लोकसभा में और राज्यसभा में लड़ पाएंगे? ऐसे अनेकों प्रश्न आज भी जनता की जुबान पर चर्चित हैंl उधर जिला कांगड़ा में कांगड़ा रेल घाटी पठानकोट से जोगिंदर नगर तक जनहित में कब रेल गाड़ी चलवाते हैं यह भी एक मुद्दा है लेकिन अफसोस की बात यह है कि इस मामले में मुख्यमंत्री व उनकी सरकार का कोई भी मंत्री केंद्र में रेल मंत्रालय से जनहित में यह मुद्दा नहीं उठा सका कि कब ट्रेन चलेगी जिसका जनता इंतजार कर रही है l और भारत सरकार का रेल मंत्रालय इस मामले मे कोई भी ध्यान नहीं दे पा रहा है क्षेत्र में जनता को रेल ट्राइल करके लोगों के दिलों को आश्वासन दे रहा है आज नहीं तो कल अवश्य कांगड़ा रेल चलेगी l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें