रिवालसर-मंडी सड़क पर दो टैक्सियों की भिड़ंत, 10 से अधिक घायल

 रिवालसर-मंडी सड़क पर दो टैक्सियों की भिड़ंत, 10 से अधिक घायल


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर-मंडी सड़क पर पलनू मोड़ (साफडू के पास) बुधवार दोपहर दो टैक्सी गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो (HP 01 M 3304) रिवालसर से मंडी की ओर जा रही थी, जबकि इनोवा (HP 01 M 2277) मंडी से रिवालसर की ओर आ रही थी। 

हादसे में बोलेरो में सवार प्रेमलता (54), रामचंद्र (56), पार्वती देवी (70), चंपा देवी (28), वैष्णवी शर्मा (2 वर्ष), रितेश शर्मा (4 माह) और धर्मा देवी निवासी गांव सारंडा (पंडोह) घायल हुए हैं। वहीं इनोवा में सवार सौरभ (22), पीयूष (20) और तनमय (19) निवासी मंडी क्षेत्र को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर