रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को किया जागरूक

 रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को किया जागरूक


रिवालसर : अजय सूर्या /

अग्निशमन विभाग रिवालसर द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बैसाखी मेले के दौरान विभाग की ओर से लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग के प्रभारी हेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे डॉकयार्ड में लगी भीषण आग की घटना की स्मृति में किया जाता है। इस हादसे में अग्निशमन विभाग के 66 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्होंने बताया कि शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से हर वर्ष यह सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को आग से बचाव, आपात स्थिति में सावधानी बरतने और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी जाती है।

बैसाखी मेले में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुना और जागरूकता अभियान की सराहना की। विभाग ने आम जनता से अपील की कि वे आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर