अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी, 2 दिनों में 8 वाहन इम्पाउंड

 अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी, 2 दिनों में 8 वाहन इम्पाउंड


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पिछले 2 दिनों में अवैध खनन के विरुद्ध थाना अनुसार कार्रवाई किये जाने के बाद खनन माफियाओ में मजा हड़कम l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई जिसमें बताया गया कि थाना इंदौरा चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पेट्रोलिंग करते हुए लगभग 20-25 वाहनों की जांच की गई जिसमें 4 टिप्पर बिना एक्स -फॉर्म के पकड़े गए। सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा सभी मामले न्यायालय में भेजे गए। वही थाना जवाली मे पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए। वही थाना डमटाल क्षेत्र के तहत डमटाल में कार्रवाई के दौरान 1 ट्रैक्टर बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस चौकी ढूागूपीर के आईसी द्वारा स्टाफ के साथ रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान 1 डम्पर बिना एक्स -फॉर्म के पकड़ा गया। दोनों वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किया गया है तथा चालान माननीय न्यायालय इंदौरा में प्रस्तुत किया जाएगा। सभी मामलों की जानकारी पुलिस टीम कर रही हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर