जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस: चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस: चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली से पुनः चैन सिंह गुलेरिया को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त होने पर जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस
जवाली : रतिक्ष कुमार /
ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली के लिए पुनः चैन सिंह गुलेरिया को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त करने पर लोक निर्माण बिभाग बिश्राम गृह जवाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमे उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अब ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्तियां कर दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस जवाली से दोबारा मुझे ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चैन सिंह गुलेरिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज भारती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूंगा।
ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली को सशक्त नेतृत्व की नई ऊर्जा मिली है इसके लिए जवाली के कांग्रेस प्रबक्ता संसार सिंह संसारी का कहना है कि ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि चैन सिंह गुलेरिया को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नव नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाती हैं। उन्होंने कहा की गुलेरिया एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली को पहले भी मजबूती मिली है और आगे भी संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बह कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार तथा नीरज भारती का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से चैन सिंह गुलेरिया को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका यह सहयोग संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इस मोके पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र राजू, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र शिंदा,मनमोहन सिंह, सुखबीर भाटिया अनुभव, आईएमसी अध्यक्ष गवर्नमेंट आईटीआई जवाली मनु शर्मा, पंकज शर्मा, जग्गा सनोरिया, पूर्ब बीडीसी उमेश आदि काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें