भराड़ू में जनआंदोलन का असर: प्रदर्शन के बाद पहुंची रसोई गैस, लोगों को मिली राहत

 भराड़ू में जनआंदोलन का असर: प्रदर्शन के बाद पहुंची रसोई गैस, लोगों को मिली राहत


मंडी (जोगिंदर नगर)

पिछले दो महीनों से रसोई गैस की किल्लत झेल रहे भराड़ू क्षेत्र के लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। भराड़ू वार्ड के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की शुरुआत चिंतपूर्णी माता मंदिर से हुई, जो छाँब लिंक मार्ग तक निकाला गया। इसके बाद बस स्टॉप के समीप एक जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने गैस आपूर्ति न होने पर प्रशासन के प्रति गहरा रोष जताया।

गौरतलब है कि कुशाल भारद्वाज ने चार दिन पहले ही प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि कस, भराड़ू, बिहूँ और नौहली पंचायतों में 17 अप्रैल तक रसोई गैस की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो 18 अप्रैल को बड़ा जनप्रदर्शन किया जाएगा। तय समय तक आपूर्ति न होने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।

जनता के इस एकजुट आंदोलन के दबाव में प्रशासन को उसी दिन क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति के लिए वाहन भेजना पड़ा। गैस पहुंचने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ओटीपी में देरी के चलते वितरण के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

इस मौके पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस वितरण में भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी है, जिसके चलते मसौली से लेकर नौहली तक के इलाकों में दो महीने से गैस नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए ही आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

उन्होंने प्रदर्शन में शामिल सभी पंचायतों के लोगों का आभार जताया और कहा कि एकजुटता के चलते ही प्रशासन को झुकना पड़ा।

प्रदर्शन में कैप्टन भगत धरवाल, कश्मीर सिंह लगवाल, नागेश धरवाल, गोपाल सिंह ठाकुर, मोहन सिंह सरवाल, सोहन सिंह राणा, पूर्व प्रधान रीता ठाकुर, यशपाल, प्रकाश चंद, गोपाल बिष्ट, ज्ञान चंद, लता ठाकुर, शशी बाला, सोनिया, रीना देवी, राहुल, नरेंद्र सिंह, देवी सिंह, नीना शर्मा, धर्म सिंह, विजय मोहन भंडारी, अनिल कुमार, मोनिका ठाकुर और रमेश चंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, किसान, दुकानदार और गृहणियां मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर