लाहौल-स्पीति भाजपा हाई कमान द्वारा गठित कमेटी ही पंचायत चुनाव में उतरेगी उम्मीदवार - रिंगजिन सेमफेल हयारपा

 लाहौल-स्पीति भाजपा हाई कमान द्वारा गठित कमेटी ही पंचायत चुनाव में उतरेगी उम्मीदवार - रिंगजिन सेमफेल हयारपा 


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

पंचायत चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष रिंगजिन सेमफेल हयारपा प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार अवश्य उतारेगी।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन हेतु पार्टी हाईकमान द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। वो ही कमेटी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेगी और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

अध्यक्ष हायरपा ने यह भी कहा कि वर्तमान में घाटी में कुछ तथाकथित नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और घाटी की जनता को यह कहकर भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा में उनकी वापसी हो रही है और वे भाजपा के नाम पर पंचायत चुनावो में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पूरी तरह भ्रामक और निराधार है। पार्टी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

उन्होंने ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। उम्मीदवारों के चयन से संबंधित अंतिम निर्णय केवल गठित कमेटी द्वारा ही लिया जाएगा और वही उम्मीदवार अधिकृत रूप से मैदान में उतारा जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर