सड़क निर्माण ठप होने पर भड़के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

 सड़क निर्माण ठप होने पर भड़के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

ग्राम पंचायत जडेरा के अंतर्गत आने वाले गांवो थल्ला, ढेरी और गुआड़ी के निवासियों ने ओयल से ढेरी तक सड़क निर्माण कार्य रुकने पर गहरा रोष प्रकट किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त चम्बा को एक मांग पत्र सौंपकर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू करवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार, ओयल से ढेरी तक सड़क का काम अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था। 1 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए बजट भी स्वीकृत किया गया था, लेकिन केवल 200-300 मीटर काम होने के बाद इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। उन्होंने सड़क के लिए अपनी निजी भूमि सरकार के नाम कर दी थी, इसके बावजूद काम को अधूरा छोड़ देना समझ से परे और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण लगभग 1000 की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग इन गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई और सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो वे आगामी पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि क्षेत्र के समुचित विकास और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर