नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद
नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
दिनांक 18.04.2026 को पुलिस थाना फतेहपुर में FIR संख्या 48/26, धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी/चेकिंग के दौरान अपर बरोट, ढाबा के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो, निवासी वार्ड नंबर 4 बारोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस दिया गया है।
बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है तथा आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें