विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट

 विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट

पालमपुर के विकास और पर्यटन विकास पर हुई सार्थक चर्चा


पालमपुर

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (शहरी विकास एवं शिक्षा) आशीष बुटेल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार के निवास स्थान पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधायक बुटेल ने शांता कुमार का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


इस भेंट के दौरान औपचारिक चर्चा के साथ-साथ पालमपुर के भविष्य और जारी विकासात्मक परियोजनाओं पर भी गहन मंथन हुआ। विधायक आशीष बुटेल ने शांता कुमार के साथ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति साझा की। उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने और पालमपुर को पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभारने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा की।


पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन चलाने की योजना पर इस दौरान विचार-विमर्श किया गया। विन्द्राबन क्षेत्र में एक अत्याधुनिक पार्क और झील के निर्माण को लेकर चर्चा हुई, जिससे स्थानीय पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सुविधा विकसित करने और अन्य निर्माण कार्यों पर भी विमर्श किया गया। पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से बात की गई।


विधायक आशीष बुटेल ने मुलाकात के पश्चात कहा कि शांता कुमार जी का लंबा राजनीतिक अनुभव और पालमपुर के प्रति उनका लगाव हम सभी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है। उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए हम पालमपुर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


इस महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के अवसर पर शांता कुमार के सुपुत्र विक्रम शर्मा और नगर निगम पालमपुर के पूर्व महापौर गोपाल चंद नाग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में पालमपुर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की बात दोहराई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर