विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

 विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

कहा.... मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक


देहरा

राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। 

सर्वप्रथम उन्होंने  कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 

इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान यहाँ के मेलों और त्योहारों से है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन न केवल हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।

​उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव की इस पावन भूमि पर आयोजित होने वाला बैसाखी मेला आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम है। राज्य सरकार मेलों के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़ना समय की मांग है ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को गर्व के साथ आगे ले जा सकें।

​विधायक ने कहा कि अगले वर्ष में कालेश्वर बैसाखी मेले का स्वरूप और अधिक भव्य बनाया जाएगा, ताकि यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन और मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र बन सके तथा ऐतिहासिक कालेश्वर मंदिर को देश-विदेश में भी नई पहचान मिल सके।उन्होंने कहा कि कालेश्वर मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जिसे देश-विदेश में प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।


नाटी किंग की स्वर लहरियों पर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण 'नाटी किंग' के नाम से विख्यात लोक गायक कुलदीप शर्मा रहे। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध नाटियों और पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अतिरिक्त मशहूर कलाकार नीतीश मेहरा, सुनिल मस्ती ,साजन अटवाल , दीपक सोनी और गौरव पठानिया ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांधा। स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार धीमान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया,

एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया व जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार,अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड करणवीर सिंह ,यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, उपाध्यक्ष अरूण भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर