तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में हवन का भव्य आयोजन ! ‌

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में हवन का भव्य आयोजन ! ‌ 


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में हवन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल, प्रधानाचार्य राकेश राणा, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य तथा समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान को साक्षी मानकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा भजन-कीर्तन, संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

हवन के दौरान चेयरमैन वरिंद्र नरियाल, प्रधानाचार्य राकेश राणा तथा समस्त स्टाफ ने आहुतियां डालकर विद्यालय, विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निरंतर उन्नति और प्रगति के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। हवन के उपरांत सभी स्टाफ सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

अपने संबोधन में चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत भगवान की आराधना से करने पर कार्य सफल और सुचारु रूप से पूर्ण होता है। उन्होंने समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। ‌

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर