मंडी में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का सफल आयोजन

 मंडी में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का सफल आयोजन


मंडी : अजय सूर्या /

 जिला मंडी के बल्ह ब्लॉक स्थित पीएम  स्कूल घासनू में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश सिलंबम संघ के महासचिव श्री पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी सदस्य मांगीलाल सालवी (रेफरी), रेखा प्रजापत और दामिनी सिंह (जूरी) की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, मंडी की पूर्व कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

प्रतियोगिता के अंत में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संघ की अध्यक्ष संतोषी शर्मा और कोषाध्यक्ष अमर चंद ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर