जिला पुलिस नूरपुर द्वारा 20.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद एक आरोपी मोके पर गिरफ्तार

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा 20.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद एक आरोपी मोके पर गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत सीआईए टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज मोके पर 20.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट मे देते हुए वताया गया कि आज गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा भदरोया/डमटाल क्षेत्र में विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक हुंडई नंबर HP-18A-5295 को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन से 20.61 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मोके पर मादक पदार्थ सहित वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार @ शंगा: उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में की गईं l पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगामी जांच जारी है।जिला पुलिस नूरपुरआम जनता से अपील करता है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कोहेल्पलाइन 112 देंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर