लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस


मंडी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव पहुंचकर दिवंगत सिया गुलेरिया के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने घटनास्थल का दौरा भी किया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर व यदोपति ठाकुर, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनिल शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) राजेंद्र गौत्तम, डॉ. राहुल राव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर